बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, वरुण धवन की मौसी का निधन हो गया है।
मुंबई. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। लॉकडाउन के कारण सभी लोग अपने घरो में बंद हो गए है। मनोरंजन इंडस्ट्री भी इस समय पूरी तरफ बंद हो गयी है। इसीबीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, वरुण धवन की मौसी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद वरुण धवन ने दी है।
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस पोस्ट में उन्होंने गायत्री मंत्र लिखकर अपनी मौसी को श्रद्धांजलि दी है।वही, वरुण ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘लव यू मौसी’। वरुण धवन की मौसी के निधन की खबर मिलते है बॉलीवुड स्टार्स ने इस दुखद सूचना पर दुख जताया है।