नई दिल्ली: वैसे तो हम सब जानते है कि शादी की यह रस्म दो जीवित लोगों में होती है, लेकिन आज हम जिस शादी की बात कर रहे है वह होश उड़ा देने वाली है। जी हां दरअसल हुआ ये कि एक ऐसे दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई है जो 30 साल पहले ही मर चुके है, दरअसल इसकी जानकारी एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाऊंट से दी, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। दरअसल भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में दो लोगों के मरने के 30 सालों बाद शादी रचाई गई। अब इस शादी की चर्चा सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी होने लगी है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए।
This is how they used to do back in the days. After the marriage one guy would be shouting how much money you put in front of the couple while wishing them. It might be bit awkward back in the days I guess. now its usually ‘gift in blessings only’. pic.twitter.com/3fMsFptJXQ
— AnnyArun (@anny_arun) July 28, 2022
यहां है मरने के बाद शादी की परंपरा
आपको बता दें कि भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस तरह की अजीब परंपरा का प्रचलन है। यहां जोड़ों की मरने के बाद शादी रचाई जाती है। जी हां यह सत्य है, मरे हुए दूल्हा- दुल्हन की शादी का वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सिर्फ कर्नाटक ही नहीं बल्कि केरल में भी इस अनोखी प्रथा का पालन किया जाता है, इसे ‘प्रेथा कल्याणम’ (pretha kalyanam) कहा जाता है। दरअसल इस परंपरा का उद्देश्य मृत आत्माओं की शांति प्रदान करना ही होता है। इसलिए यह शादी की जाती है।
Everyone in the family come and bless the newlyweds. pic.twitter.com/ZoIYe2DAHI
— AnnyArun (@anny_arun) July 28, 2022
आम शादियों जैसी ही होती है ये शादी
दरअसल जैसे ही इस अनोखी प्रथा का खुलासा सोशल मीडिया पर हुआ तो इस अनोखी शादी के बारे लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी , ऐसे में एक यूट्यूबर ने इस शादी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई। यूट्यूबर एनी अरुण की मानें तो वे खुद कर्नाटक में हुई एक शादी का हिस्सा बने, और उनोन्हे इस अजीब सी शादी का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
I’m attending a marriage today. You might ask why it deserve a tweet. Well groom is dead actually. And bride is dead too. Like about 30 years ago.
And their marriage is today. For those who are not accustomed to traditions of Dakshina Kannada this might sound funny. But (contd)
— AnnyArun (@anny_arun) July 28, 2022
ऐसी होती है अनोखी शादी
इस अनोखी शादी को लेकर उन्हें पता चला कि ‘प्रेथा कल्याणम’ नाम की ये अनोखी शादी दूसरी पारंपरिक शादियों जैसी ही होती है। हालांकि दूल्हा- दुल्हन की जगह शादी के लिए मृत लोगों के पुतलों का इस्तेमाल किया जाता है। यूट्यूबर एनी अरुण ने ट्वीट के जरिए इस रहस्यमयी शादी के पूरे सच से पर्दा उठाया, अब इस वजह से यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।