bollywood actress nora-fatehi-was-not-granted-permission-to-perform-in-bangladesh-government-know-the-reason-here

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) में डांस की बात करें तो सभी के लबों पर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम आता है। नोरा अपने बेहतरीन डांस मूव्स से कई लोगों का दिल जीत लेती है। नोरा को डांस करता देख कई लोग खुश हो जाते है। लेकिन, अब नोरा का यही हुनर उनके लिए मुश्किलें खड़ा कर रहा है। नोरा को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। 

    टीवी चैनल कलर्स टीवी के डांस शो ‘झलक दिखला जा’ को जज कर रही नोरा फतेही (Nora Fatehi) की मुश्किलें बढ़ गयी है। उनके डांस पर रोक लगाई गई है। इस वजह से अब सबको बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नोरा फतेही (Nora Fatehi) का बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका में आयोजित एक इवेंट में परफॉर्मेंस देना था। लेकिन, उन्हें इस इवेंट में शामिल होने की परमिशन ही नहीं मिली। नोरा को परमिशन न मिलने के पीछे काफी अजीब कारण बताया गया है। खबर मिली कि बांग्लादेश सरकार ने ऐसा डॉलर बचाने के लिए किया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

    सोमवार को बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में लिखा गया है कि, नोरा को वैश्विक स्थिति के मद्देनजर विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के उद्देश्य से इवेंट में परफॉर्मेंस देने से मना किया गया था। 

    एक्ट्रेस को वुमेन लीडरशिप कॉर्पोरेशन की तरफ से आयोजित एक प्रोग्राम में डांस करने के लिए बुलाया गया था। इसके साथ ही उन्हें वहां अवॉर्ड देने के लिए भी इनविटेशन भेजा गया था। लेकिन, इस बीच सांस्कृतिक मंत्रालय ने घटते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच डॉलर के भुगतान पर केंद्रीय बैंक के प्रतिबंधों का जिक्र किया।