Shiv Kumar Khurana Passed Away
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : दिग्गज (Veteran) फिल्ममेकर (Filmmaker) और डायरेक्टर (Director) शिव कुमार खुराना (Shiv Kumar Khurana) का निधन हो गया है। फिल्मकार 83 साल की उम्र में बीते गुरुवार को मुंबई के ब्रह्मकुमारी ग्लोबल हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस लिए। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। शिव कुमार खुराना के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी थी। शिव कुमार खुराना ने सुपरस्टार विनोद खन्ना को बतौर एक्टर पहली बार फिल्म ‘हम तुम और वो’ के लिए साइन किया था।

    विनोद खन्ना की बतौर हीरो यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में वो अरुणा ईरानी और भारती के साथ नजर आए थे। इसके अलावा शिव कुमार खुराना कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके थे। जिसमें ‘बदनसीब’, ‘सोने की जंजीर’, ‘फर्स्ट लव लेटर’, ‘इंतकाम की आग’, ‘बदनाम’, ‘बे आबरू’, ‘दगाबाज’, ‘अंग से अंग लगाले’, ‘बदनसीब’ और ‘मिट्टी और सोना जैसी फिल्में शामिल है। शिव कुमार खुराना ने फिल्म ‘करण’ से विंदू दारा सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। शिव कुमार के निधन पर विंदू दारा सिंह ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

    इनके अलावा वो संजीव कुमार, अशोक कुमार और फिरोज खान तक को मौका दे चुके थे। बता दें कि शिव कुमार खुराना 35 सालों तक बॉलीवुड में काम कर चुके थे। वो अपने पीछे अपनी पत्नी और अपने दो बेटों को छोड़ गए। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। शिव कुमार खुराना के लिए आज यानी 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे मुंबई में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, चार बंगले, अंधेरी में प्रेयर मीट रखा गया है।