FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

    Loading

    नांदेड़ : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) पर निकले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कन्याकुमारी (Kanyakumari) से कश्मीर (Kashmir) की यात्रा कर रहे है। इस मार्ग को लेकर कुछ शंकाएं जताई जा रही हैं। लेकिन यह देश के दो ध्रुवों को जोड़ने वाला मार्ग है। यह पदयात्रा गंगा नदी की तरह एक मुख्य यात्रा है और सहायक नदियों की तरह, ओडिशा, त्रिपुरा राज्यों में पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। 

    उन्होंने बताया है कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भी इसी तरह से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की जा रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा गुजरात, हिमाचल प्रदेश के चुनावी राज्यों से नहीं गुजर रही है। महाराष्ट्र में भी सिर्फ पांच जिलों से पदयात्रा हो रही है। यह पदयात्रा दूसरे राज्यों और क्षेत्रों में क्यों नहीं हो रही है? ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं। लेकिन कन्याकुमारी को कश्मीर से भारत के उत्तरी-दक्षिणी ध्रुव से जोड़ा जा रहा है। पदयात्रा कार्यक्रम के साथ चुनाव कार्यक्रम का मिलान करना भी असंभव है। चुनाव के दौरान अगर पदयात्रा गुजरात या हिमाचल प्रदेश गई होती तो सभी संगठन पदयात्रा में जुटे होते। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के परामर्श से चलने के मार्ग की योजना बनाई गई है, इस मार्ग को भी सुरक्षा से संबंधित कुछ मुद्दों पर विचार करने के बाद चुना गया है।

    विपक्षी दलो के नेताओं को डराने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल

    केंद्र सरकार की ईडी, सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग केवल विपक्षी दल के लोगों को आतंकित और परेशान करने के लिए किया जा रहा है। केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले कई लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। यही कीमत शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी चुकाई है। जांच के नाम पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी को भी प्रताड़ित किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार पर भी दबाव बनाने की कोशिश की गई। विपक्षी दलों ने राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय तंत्र के दुरुपयोग का मुद्दा बार-बार उठाया है। पीएमएलए कोर्ट ने संजय राउत को जमानत देते हुए ईडी के कामकाज की कड़ी आलोचना की है। 

    ईडी और सीबीआई मोदी सरकार के दो भाई 

    जयराम रमेश ने ‘केंद्र सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा की ईडी और सीबीआई’ मोदी सरकार के दो भाई है। महाराष्ट्र में सहकारी क्षेत्र के माध्यम से विकास कार्य किए गए हैं। इस इलाके में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दबदबा है। इस वर्चस्व को तोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में एक सहकारी खाता बनाया है और अपना प्रशासन गृह मंत्री को सौंपा है। यह सहकारी क्षेत्र को नष्ट करने के लिए किये जाने का आरोप जयराम रमेश ने लगाया।