बजट 2023: क्या सस्ता और क्या महंगा?
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि,
- कस्टम ड्यूटी, सेस, सरचार्ज दर में बदलाव किया गया है.
- खिलौनों पर लगने वाले सीमा शुल्क घटाकर 13%किया गया यानी अब खिलौने सस्ते होंगे.
- इसके अलावा साइकिल को भी सस्ता किया गया है.
- लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है.
अब ऐसी होगी नई टैक्स स्लैब
आय | टैक्स% |
0 से तीन लाख | 0% |
3 से 6 लाख | 5% |
6 से 9 लाख | 10% |
9 से 12 लाख | 15% |
12 से 15 लाख | 20% |
15 लाख से ज्यादा | 30% |
टैक्स में ये बड़ी छूट का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया. अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. अभी यह सीमा 5 लाख रुपए थी.
7 लाख तक सालाना कमाने वालो को कोई कर नहीं देना होगाः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण#Budget pic.twitter.com/5TYsl1IVw9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
किसानों के लिए बजट में बड़े ऐलान
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र के लिए तमाम बड़े ऐलान किए हैं.
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी.
- इसके लिए युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा.
3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट
3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट दी जाएगीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण #Budget pic.twitter.com/j8eiO7o2Cv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपॉड्स, वाटर एयरोड्रोम का पुनरुत्थान
क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपॉड्स, वाटर एयरोड्रोम और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड का पुनरुत्थान किया जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण #Budget2023 pic.twitter.com/Ci0NiyAoOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण#Budget2023 pic.twitter.com/n7Zf8nBH6b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
बजट में बड़ा ऐलान, क्या सस्ता, क्या महंगा होगा, जानें यहां
- सिगरेट महंगी होगी.
- खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे.
- इलेक्ट्रोनिक वाहन सस्ते होंगे.
- विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी.
- देशी किचन चिमनी महंगी होगी.
- कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस सस्ते होंगे.
संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4%
2022-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4% है। 2023-2024 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.9% रहने का अनुमान है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण pic.twitter.com/N9HIUUVXK8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर्यटन को लेकर बड़े ऐलान
- 50 पर्यटन स्थलों की पहचान होगी.
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को संपूर्ण पैकेज के रूप में इन्हें विकसित किया जाएगा.
- राज्यों को राजधानी में Unity Mall खोलने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित.
- इसके तहत वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और हैंडीक्राफ्ट आइटम को बढ़ावा मिलेगा.
वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी
महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगाः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण#Budget pic.twitter.com/1NHSsZ02bs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण #Budget2023 pic.twitter.com/4WlCeUlQMb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
नई दिल्ली. आज जहां आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) के बाद अब आम आदमी की नजरें बजट (budget) पर टिक चुकी हैं। वहीं इस बार मोदी सरकार का यह बजट काफी अहम हो सकता है। गौरतलब है कि यह 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में अब आम आदमी को नौकरी, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य की चिंता और पेंशन से जूझ रही जनता को सरकार से काफी उम्मीदें हैं।
वहीं आज आज सुबह 11 बजे जब वित्त मंत्री बजट भाषण को शुरू करेंगी तो पूरे देश की निगाहें तो उन पर होंगी ही, विदेशी निवेशकों को भी भारत के बजट से कई तरह की सकारात्मक उम्मीदें है, क्योंकि कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के बजट पर पूरी दुनिया की नजर है।
इसके साथ ही आज लोगों का मानना है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार का ये बजट लोक-लुभावन हो सकता है। वहीं वित्तीय एक्सपर्ट्स भी कह रहे हैं कि सरकार टैक्स छूट से लेकर कृषि, रक्षा, एजूकेशन, हेल्थकेयर, इंडस्ट्री, रेलवे और लगभग सभी अहम क्षेत्रों के लिए कुछ ऐसे एलान करेगी जो जनता को भरोसा दिलाएंगे कि देश की तरक्की की रफ्तार थमने वाली नहीं है।
एक अहम बात ये होगी कि, साल 2024 के आम चुनाव से पहले देश का आखिरी पूर्ण बजट इस बात को भी अब तय करेगा कि भारत की GDP से लेकर वित्तीय घाटे के मोर्चे सरकार की तैयारी पुख्ता है या नहीं, इसको लेकर सरकार की क्या योजनाएं हैं और उनपर कैसे काम किया जाएगा।