दस साल से फरार आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

    Loading

    अमलनेर : अमलनेर पुलिस (Amalner Police) ने करीब दस साल बाद एक अपराध (Crime) में फरार आरोपी (Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार अमलनेर पुलिस स्टेशन में धारा 324 के तहत वर्ष 2013 में एक मामला दर्ज किया गया था। मामला इस प्रकार था कि शिकायकर्ता नाच रहा था कि उका आरोपी विशाल जाधव उर्फ कालू को धक्का लग गया जिससे गुस्सा हो कर उसने फर्यादी के मुंह पर घूंसा मारा और धारदार वस्तु से उसके हाथों और पैरों को घायल कर दिया था। 

    तभी से आरोपी फरार था। कोर्ट में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किउ गए थे। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद अमलनेर शहर छोड़ दिया था। वह 2013 से आज तक फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। उसे ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर समय समय से टीमें भी भिजवाई गई थीं लेकिन वो नहीं मिल रहा था। 

    पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे को एक सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपना नाम बदलकर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रहता है। तभी से पुलिस मध्य प्रदेश में उसकी तलाश कर रही थी। 11 फरवरी को वो पुलिस की पकड़ में आ गया। उसे अमलनेर पुलिस स्टेशन लाया गया है और सामेवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।