धनुषबाण मिलते ही CM शिंदे ने पकड़ी रफ्तार, अब होगा मंत्रिमंडल विस्तार! सामने आया बड़ा अपडेट

    Loading

    महाराष्ट्र: जैसा कि हम सब जानते है चुनाव आयोग ने शुक्रवार को धनुष बाण और शिवसेना को लेकर अहम फैसला सुनाया है। फैसले के मुताबिक, शिंदे समूह को दी गई पार्टी का नाम धनुष और तीर प्रतीक और शिवसेना है। अब ऐसे में धनुषबाण चिन्ह और पार्टी का नाम आते ही अब खबर आ रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार शुरू हो गया है।जी हां सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बजट सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

    पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार का काम ठप पड़ा हुआ है और शिंदे गुट और भाजपा के कई उम्मीदवारों की निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है, अब देखना यह होगा कि क्या जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है, आइए जानते है इससे जुड़ी पूरी खबर… 

    मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शाह से चर्चा? 

    बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। कल उनके दौरे का तीसरा दिन है और वह कोल्हापुर जाएंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कल अमित शाह से चर्चा होगी। ऐसे में इस चर्चा के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। कैबिनेट विस्तार ठप होने से विपक्ष भी सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहा है। ऐसे में शिंदे सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार विस्तार कर सकती है।

    कई दिनों से चल रही कैबिनेट विस्तार की चर्चा 

    दरअसल इस बीच पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही है। लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया है। कहा गया कि मंत्रिमंडल विस्तार रुका हुआ है क्योंकि महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष पर अदालत में सुनवाई चल रही है, लेकिन अब चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को धनुष और तीर का चुनाव चिन्ह और शिवसेना को कैबिनेट विस्तार की चर्चा एक बार फिर से शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा आखिर कब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, फ़िलहाल यह चर्चा महाराष्ट्र में जोरों पर है।