Divyanka Tripathi Dahiya
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : टीवी (Television) एक्ट्रेस (Actress) दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिया। जिससे उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। दरअसल, मंगलवार की रात को उत्तर भारत (North India) में भूकंप (Earthquake) आया था। जिससे लोग डर गए थे और अपने घरों से बाहर निकल गए थे। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) पर एक वीडियो शेयर कर उत्साहित होते बताया था कि वो चंडीगढ़ (Chandigarh) में अपने लाइफ का पहला भूकंप का  एक्सपीरिएंस कर रही है। जिससे वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

उन्होंने वीडियो में यह भी बताया था कि चंडीगढ़ में गली मोहल्ले के सभी लोग नीचे आ गए हैं। जिसके बाद उनका ये वीडियो ट्विटर पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद फिर क्या था वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की क्लास लगानी शुरू कर दी। नेटिजंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। यूजर्स ने एक्ट्रेस के इस बर्ताव को असंवेदनशील करार दिया है। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि टीवी सीरियलों में काम करते-करते एक्ट्रेस का दिमाग खराब हो चुका है।’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैडम कुछ तो सोच समझकर बोला करो।’

गौरतलब है कि मंगलवार की रात को उत्तर भारत में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 6.6 मेग्नीट्यूड था। जिसके चलते लोग अपने घरों के बाहर आ गए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ टीवी सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। जिसके बाद वो कई टीवी धारावाहिक शो में नजर आई हैं। उनका टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।