मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले चिंता पैदा कर रहा है। राज्य में रोजाना 500 से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 949 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, छह मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,57,293 और मुतक संख्या 1,48,485 पर पहुंच गई है।
XBB.1.16 के 681 मामले, 4 मौतें
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 912 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 80,02,690 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 6,118 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.82% बना हुआ है। वर्तमान में COVID-19 का प्रमुख रूप ओमिक्रॉन XBB.1.16 है। राज्य में इस वैरिएंट के कुल 681 मामले इस पाए गए हैं। जबकि, 4 मौतें हुईं है।
Maharashtra reports 949 fresh #COVID19 cases, 912 recoveries and 6 deaths in the last 24 hours.
Active cases 6118 pic.twitter.com/s1p1VhjXzR
— ANI (@ANI) April 18, 2023
गौरतलब है कि, सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 505 नए मामले सामने आए थे। अच्छी बात यह रही कि कल कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई थी। वहीं, 334 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे।
1 जनवरी से अब तक 68 मौतें
उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से 68 मौतें हुई हैं और 73.53 फीसदी मृतक 60 साल से ऊपर के थे। मृत व्यक्तियों की कुल संख्या में से 57 प्रतिशत को सह-रुग्णता (पहले से कोई बीमारी) थी। जबकि 09 प्रतिशत को कोई सह-रुग्णता नहीं थी। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के पास अभी भी 34 प्रतिशत मरीजों का डेटा उपलब्ध नहीं है।
राज्य में आज 15,313 लोगों की कोरोना टेस्ट हुई। जिसमें 12,321 टेस्ट सरकारी प्रयोगशालाओं में हुई। जबकि, 2,662 टेस्ट निजी प्रयोगशालाओं में हुई। वहीं, 330 सेल्फ टेस्ट हुई।
एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग
राज्य में अब तक 8,68,16,941 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 81,57,293 (09.40%) पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य के मुंबई, पुणे और नागपुर हवाई अड्डों पर 24 दिसंबर 2022 से ही विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी यात्रियों का थर्मली स्कैन किया जा रहा है और कोविड के लिए 2% रैंडम सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न हवाई अड्डों पर अब तक 18,81,919 यात्री पहुंचे, जिनमें से 42,303 का RT-PCR टेस्ट किया गया, जिनमें से 81 सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।
अब तक 75 RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 25 मुंबई से, 13 पुणे से, नवी मुंबई, वसई विरार, अमरावती, सांगली, औरंगाबाद, सतारा और नागपुर से क्रमशः एक-एक मरीज शामिल है। वहीं, गुजरात से 07, उत्तर प्रदेश 05, केरल, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल से क्रमशः तीन-तीन मरीज है। इसके अलावा तमिलनाडु, राजस्थान, गोवा, असम, बिहार, तेलंगाना, हैदराबाद, चेन्नई, आंध्र प्रदेश पंजाब, नई दिल्ली और कर्नाटक से दो-दो मरीज है।
मुंबई में 220 नए केस
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 220 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,160,902 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,754 पर स्थिर है। शहर में आज 242 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,139,471 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,677 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 112 कोरोना मरीज भर्ती हैं, इनमें से 40 ऑक्सीजन पर हैं।