File Pic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : नए साल के मौके पर गूगल (Google) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जनवरी 2023 में ही अपनी एक सर्विस और प्रोडक्ट को हमेशा के लिए बंद करने का ऐलान किया था। इससे पहले अमेजन (Amazon) और मेटा (Meta) जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपनी कंपनी में छंटनी किया है। तो वहीं अब अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford Layoffs) भी इसी कतार में आ गई। 

    3,200 कर्मचारियों की छंटनी

    दरअसल, आईटी कंपनियों गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, विप्रो के बाद अब ऑटो सेक्टर से भी कर्मचारियों की छंटनी की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जहां  पिछले हफ्ते, दो सबसे बड़ी टेक कंपनियों गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने वैश्विक स्तर पर 22 हजार कर्मचारियों की छंटनी की। तो वहीं अब कार निर्माता कंपनी फोर्ड ने पूरे यूरोप में 3,200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान बनाया है। 

    जर्मनी में होगी सबसे ज्यादा छंटनी 

    इतना ही नहीं बल्कि कंपनी ने इसके साथ-साथ ही कुछ प्रोडक्ट डेवलेपमेंट वर्क को अमेरिका में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि कंपनी के इस फैसले का असर हजारों कर्मचारियों और उनके परिवार के जीवन पर होगा। हालांकि, फोर्ड कंपनी की इस छंटनी में जर्मनी के लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे।  

    इन सेक्टर में होगी छंटनी 

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार निर्माता कंपनी फोर्ड जिन 3,200 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। उनमें से 2 हजार 500 कंपनी डेवलेपमेंट वर्क सेक्टर में और एडमिन डिपार्टमेंट में करीब 700 तक की छंटनी कर सकती है।