नई दिल्ली: वाहन चालकों के लिए यह खबर बेहद जरुरी और राहत से भरी है। अब चालान कट जाने पर भी आपको पैसे नहीं देने होंगे। यदि आप भी एक से दूसरी जगह जाने के लिए कार, मोटरसाइकिल या अन्य कोई वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप चालान कटने के बाद पैसे देने (Pay Money After Challan) की टेंशन से मुक्त हैं। नए नियम के अनुसार, अगर ट्रैफिक पुलिस आपका गलत तरीके से चालान काटती है तो इसका मतलब कतई नहीं कि आपको चालान भरना ही पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) का चालान कोर्ट का आदेश नहीं है। इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
जान लें कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, चार साल से ज्यादा उम्र का बच्चा तीसरी सवारी के तौर पर गिना जाएगा। ऐसे में अगर आप अपने टू व्हीलर पर बच्चे और पत्नी को एक साथ बैठाकर निकल रहे हैं और आपका बच्चा चार साल से अधिक है तो आपका चालान कट सकता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194 A के तहत इस नियम का उल्लंघन करने पर आपका 1,000 रुपए का चालान कट सकता है।
वहीं, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 180 के अनुरूप, अगर आपको कार चलाते समय ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोका जाता है और आपसे ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की जाती है और आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपका 5,000 रुपए का चालान कट सकता है और इसके साथ 3 महीने तक की जेल भी हो सकती है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में इसकी जानकारी देते हुए इसे लेकर चेतावनी जारी की थी।
नए ट्रैफिक नियम
- फिजिकली डाक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य नहीं। आप सॉफ्ट कॉपी दिखा सकते हैं।
- यदि ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करना है, तो वह वेब पोर्टल के माध्यम से रद्द किया जा सकता है।
- नई मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालक का व्यवहार भी देखा जाएगा व पुलिस अधिकारी की पहचान भी पोर्टल में अपडेट की जाएगी।
- जब भी किसी वाहन या चालक का निरीक्षण किया जाएगा, इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
- ट्रैफिक नियमों तोड़ने वाले व्यक्तियों के लिए ई-चालान जारी किया जाएगा।
ट्रैफिक रूल्स की लिस्ट:
अपराध | चालान (पहले) | चालान (अब) |
सामान्य (177) | 100 रूपये | 500 रूपये |
रेड रेगुलेशन नियम का उल्लंघन (177 A) | 100 रूपये | 500 रूपये |
अथॉरिटी के आदेश की अवहेलना (179) | 500 रूपये | 2000 रूपये |
अनाधिकृत गाड़ी बिना लाइसेसं चलाना (180) | 1000 रूपये | 5000 रूपये |
अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग (182) | 500 रूपये | 10000 रूपये |
बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना (181) | 500 रूपये | 5000 रूपये |
ओवर साइज वाहन (182 B) | 5000 रूपये | |
ओवर स्पीडिंग (183) | 400 रूपये | 1000 रूपये |
खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना(184) | 1000 रूपये | 5000 रूपये |
शराब पीकर गाड़ी चलाना (185) |
2000 रूपये | 10000 रूपये |
रेसिंग और तेज़ गति से गाड़ी चलाना (189) |
500 रूपये | 5000 रूपये |
ओवर लोडिंग (194) | 2000-10000 रूपये | 2000-20000 रूपये |
सीट बेल्ट (194 B) | 100 रूपये | 1000 रूपये |
बिना पर्मिट के गाड़ी चलाना (192A) | 5000 रूपये | 10000 रूपये |
लाइसेंस कंडीशन का उल्लंघन (193) | कुछ नहीं | 20000-100000 रूपये |
पैसेंजर की ओवर लोडिंग (194 A) |
कुछ नहीं | 1000 रूपये |
दोपहिया वाहन पर ओवर लोडिंग |
100 रूपये | 2000 रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द |
हेलमेट न पहनने पर |
100 रूपये | 1000 रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द |
एमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर (194 E) |
कुछ नहीं | 10000 रूपये |
बिना इंशोरेंस के गाड़ी चलाने पर (196) | 1000 रूपये | 2000 रूपये |
दस्तावेज़ों को लगाने की अधिकारियो की शक्ति (206) | कुछ नहीं | 183,184,185,189,190,194c,194D 194E के तहत ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जायेगा |
अधिकारियो को लागू करने से किये गए अपराध (210 B) |
कुछ नहीं | संबंधित अनुभाग के तहत दो बार जुर्माना |