(Image-Twitter-@JamsherNavi3)
(Image-Twitter-@JamsherNavi3)

    Loading

    नई दिल्ली: कहते है न जब हिम्मत और जज्बा इंसान के भीतर हो तो एक न एक दिन वो सफलता हासिल कर ही लेता है, जब जज्बा कायम हो तो विफलता भी उसके सामने हार जाती है। ऐसी ही एक प्रेरणात्मक कहानी हम आपके लिए लेकर आये है। जी हां दरअसल ये संघर्ष से भरी कहानी बिहार के बेगूसराय की है। जहां कॉन्स्टेबल के पद पर छह साल से कार्यरत बबली अब पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP बन गई हैं। आपको बता दें कि अथक प्रयासों के बाद बबली को यह कामयाबी तीसरे प्रयास में मिली है।  तो आइए आज के मोटिवेशन से भरे इस बबली के बारे में जानते है पूरी जानकारी.. 

    संघर्षों से भरी एक कहानी

    मिली विफलता के बाद भी बबली ने अपना प्रयास जारी रखा, जिसके चलते उन्हें आज सम्मानित भी किया गया है। जी हां राजगीर प्रशिक्षण केंद्र भेजने से पहले कांस्टेबल से DSP बनी बबली को बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। दरअसल साल 2015 में गया जिला निवासी रोहित कुमार की पत्नी बबली ने खगड़िया में बतौर कॉन्स्टेबल ज्वाइन किया था।

    अब वर्तमान में वह पुलिस लाइन बेगूसराय में कार्यरत हैं। SP कार्यालय में एसपी योगेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया, सदर डीएसपी अमित कुमार ने बबली का मुंह मीठा कराया और उन्हें इस सफलता के लिए बधाई  दी। 

     

    बबली की सफलता पर SP ने कहा.. 

    बबली को सम्मानित करते हुए SP योगेंद्र कुमार ने कहा कि ‘जिला बल की होनहार सिपाही ने ड्यूटी के बाद समय निकालकर न सिर्फ अपना सपना साकार किया है, बल्कि वे सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।’ 

    बबली ने बताया.. 

    इस सुखद पल में नवचयनित डीएसपी बबली ने बताया कि ‘घर की बड़ी बेटी के दायित्व के निर्वहन के लिए उन्होंने सरकारी नौकरी का प्रयास किया और 2015 में कॉन्स्टेबल पद पर चयनित हुई थी। घर की आर्थिक परेशानियों के कारण उन्होंने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रयास जारी रखा और यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास में मिल गई’ बबली हम सबके लिए एक आदर्श है जो असफलता पाकर पहले ही प्रयास में हिम्मत हारते है। 

     

    गर्भवती होते हुए भी नहीं छोड़ी मेहनत करना.. 

    आपको बता दें कि इनकी कहानी बेहद संघर्षों से भरी हुई है। बबली कुमारी ने बतौर कॉन्स्टेबल ड्यूटी करते हुए समय निकालकर बहुत मेहनत की, जिसका परिणाम है कि आज उनका चयन डीएसपी के पद पर हो गया है। गर्भवती रहने के दौरान बबली ने काफी तैयारी की और मेंस क्लियर किया।  इसके बाद अब वह ट्रेनिंग कर डीएसपी बनकर राज्य की सेवा करेंगी। आज बबली न केवल बिहार के लिए बल्कि पुरे दुनिया के लिए एक आदर्श है और एक प्रेरणास्थान है।