anand-mahindra
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली: भारत कनाडा में जारी विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों में वार पलटवार जारी है। इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने गुरूवार (21 सितम्बर) कनाडा को बड़ा झटका दिया है। महिंद्रा ने कैनेडियन कंपनी के सभी परिचालन को बंद कर दिया है। कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी। जिसके बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयर 3 प्रतिशत गिर गए है। आनंद महिंद्रा के इस फैसले से सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रिया आई है। कई लोगों ने उनके इस कदम कि सराहना की है।  

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुताबिक, कनाडा के रेसन एयरोस्पेस कंपनी का परिचालन बंद कर दिया गया है। इस कंपनी में महिंद्रा की कुल 11. 8  प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने खुद कामकाज रुकवाने के लिए आवेदन दिया था। इससे कनाडा में हड़कंप मच गया है। 

महिंद्रा ने क्या कहा? 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयर बाजार को घटनाक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि कनाडा में कंपनी का परिचालन 20 सितंबर, 2023 से बंद कर दिया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘रेसन को कॉर्पोरेशन कनाडा से 20 सितंबर 2023 को कामकाज बंद करने की मंजूरी के लिए आवश्यक दस्तावेज मिल गए, जिसकी सूचना कंपनी को दी गई।”  कंपनी ने बताया कि इसके बाद रेसन ने अपना संचालन बंद कर दिया। वह 20 सितंबर 2023 से कंपनी की सहयोगी नहीं है। 

3% गिरे महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर

यह न्यूज़ फैलते ही महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर जमकर निचे आए। बाजार बंद होने से 10 मिनट पहले कंपनी के शेयर 3 फीसदी गिर गए। शेयर 1584 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जो की 1575.75 रुपये का निचला स्तर आकर रुका। एक दिन पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 1634.05 रुपये पर बंद हुआ था।