gdp
File Photo

Loading

नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत (India) के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, भारतीय इकनॉमी की रफ्तार में फिलहाल किसी तरह के नकारात्मक बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है। इस बाबत एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) ने इसके लेकर हर साल की ही तरह फिर रक एक रिपोर्ट जारी की है। बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर यानी की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर इसे अब 7% किया है। इसके साथ ही साथ ही, अनुमान लगाया है कि मजबूत घरेलू मांग से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को और भी अच्छे से उबरने में मदद मिलेगी।

पिछले वित्त वर्ष में 6.4% की थी रफ्तार
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.4% की दर से आगे बढ़ी थी। हालाँकि इसके पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ी थी। लेकिन अब ADB ने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की निवेश मांग से मजबूत वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। ADB ने कहा कि हालांकि 2024-25 का विकास अनुमान 2022-23 वित्त वर्ष के अनुमानित 7.6 प्रतिशत से कम है। ADB ने पिछले साल दिसंबर में वित्त वर्ष 2024-25 में विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

इस बाबत बैंक ने अनुमान लगाया था कि कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी है। ऐसे में महंगाई का दर इस वित्त वर्ष में कोरोना के पहले के वैश्विक महंगाई दर के बराबर आ सकता है। वहीँ अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क का कहना था कि भारत की घरेलू मांग और सर्विस सेक्टर की गतिविधियां तेजी से विकास को रफ्तार दे रही हैं। इसके साथ ही, कई अन्य देशों ने पर्यटन में मजबूत सुधार से भी अर्थव्यवस्था में बड़ा फायदा मिल रहा है।

दरअसल बैंक का मानना था कि कमजोर निर्यात परेशानी का कारण बना हुआ है। ऐसे में अगले साल वैश्विक विकास और मांग को लेकर स्थिति खराब दिख रही है। लेकिन इस आल इन सब बातों को दरकिनार करते हुए बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर यानी की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर इसे अब 7% किया है।