SBI
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी  खबर के अनुसार, अब देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने रेकरिंग डिपॉजिट्स ( Recurring Deposits) पर अपनी ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है। दरअसल RBI द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद निते 14 जून, 2022 से बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। 

    बता दें की, रेकरिंग डिपॉजिट के जरिए हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट एक खास अवधि तक के लिए जमा किया जा सकता है, जिसपर आने वाले समय पर आपको बेहतर रिटर्न भी मिलता रहता है और इसके चलिए आप कुछ पैसे बचाकर सेविंग भी कर सकते हैं। 

    सीनियर सिटीजन के लिए ज्यादा ब्याज

    अगर SBI के वेसबाइट की मेनें तो आम लोगों और सीनियर सिटीजंस के लिए आगामी 14 जून से बैंक ने रेकरिंग डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। 

    आपको बता दें कि, SBI के रेकिंग डिपॉजिट्स पर 12 महीने से लेकर 10 साल के अवधि पर 4.30 फीसदी से लेकर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीँ सीनियर सिटीजंस को 0.50 फीसदी ब्याज अतिरिक्त दिया जाता है। 

    बढ़ा इतना ब्याज

    गौरतलब है कि, बीते 2 साल से कम के अवधि वाले रेकरिंग डिपॉजिट पर अब 5.35% ब्याज मिलेगा। तो अगले 2 साल से लेकर 3 साल तक के रेकरिंग डिपॉजिट पर भी 5.35% ब्याज मिलेगा जो पहले 5.20% हुआ करता था। 3 से 5 साल के अवधि वाले रेकरिंग डिपॉजिट पर 5.45% ब्याज मिलेगा। वहीं 5 से 10 साल के अवधि वाले RD पर आपको 5.50% ब्याज भी मिलेगा।