MODI-PETROL

Loading

नई दिल्ली: आम जनता को पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों (Petrol Diesel price) से परेशान लोगों के लिए अब बड़ी खुशखबरी है। सूत्रों की मानें तो अगले महीने यानी फरवरी में लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है। ख़बरों की पेट्रोल-डीजल के भाव फरवरी में 5 से 10 रुपये तक कम हो सकते हैं। हालांकि अभी इस पर कोई भी फैसला नहीं हुआ है, तेल कंपनियां इस पर विचार-विमर्श  कर रही हैं।

सरकारी तेल कंपनियों को बढ़िया मुनाफा 

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी मूल्य तय करने की समीक्षा की जा रही है। तेल कंपनियों का मुनाफा रिकॉर्ड 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना है। कच्चे तेल की लागत भी थोड़ी कम ही हुई है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो कीमतों में कटौती के चलते कंपनियों का रेकॉर्ड मुनाफा होना है। दरअसल खबर है कि सरकारी तेल कंपनियों का नेट प्रॉफिट रेकॉर्ड 75 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना है। इसके साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतों में भी काफी गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों को कच्चा तेल सस्ता मिल रहा है। इससे भी कंपनियों का मुनाफा काफी बढ़ गया है।

मिली जानकारी क अनुसार अब तक, 2023-24 की पहली छमाही में तीनों सरकारी तेल कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ 57,091.87 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 के पूरे वित्तीय वर्ष के लिए 1,137.89 के संयुक्त शुद्ध लाभ से 4,917% अधिक है।

क्या चुनावों को देखते हुए होंगे दाम कम 

वहीं देखा जाए तो पब्लिक सेक्टर के फ्यूल रिटेलर्स ने साल 2022 में अप्रैल से अपने दाम नहीं बढ़ाए हैं। फिलहाल कंपनियां करीब 10 रुपये/लीटर के मार्जिन पर हैं। यही फायदा अब उपभोक्ताओं को दिया जा सकता है। कंपनियों के इस कदम से महंगाई को कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही इससे साल 2024 में होने जा रहे आम चुनावों में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कंपनियां फिलहाल अपने स्टेकहोल्डर्स से इसपर राय ले रही हैं जिसके बाद फैसला हो सकता है।

जानकारी दें कि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) आगामी 27 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर सकती है, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) – भी उसी समय के आसपास इस बाबत अपनी घोषणाएं कर सकती हैं।