मुंबई: लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे सारे स्टार्स काम पर लौट रहे हैं। कुछ अपने अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में बिजी हैं तो कुछ अपनी नई फिल्म की शुटिंग में। एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) फिलहाल अपने होमटाउन चंडीगढ़ में हैं। अभिषेक कपूर(Abhishek Kapoor) की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’(Chandigarh Kare Aashiqui) में आयुष्मान दिखाई देंगे। 8 साल के फिल्मी करियर में पहली बार अपने होम टाउन में शूटिंग करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) नजर आनेवाली हैं। अभिषेक कपूर की फिल्म का हिस्सा बनकर आयुष्मान कितने खुश हैं इस बात का अंदाज़ा उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर ही लगाया जा सकता है।
Next stop: My hometown Chandigarh for the first time❤️
Excited to be a part of Abhishek Kapoor’s delightful progressive love story #ChandigarhKareAashiqui.
Produced by Bhushan Kumar and Pragya Kapoor co-starring Vaani Kapoor. pic.twitter.com/0OOG7tcEWG— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) October 21, 2020
फिलहाल फिल्म की यूनिट चंडीगढ़ में है और फिल्म की शुटिंग शुरू कर दी है। दरअसल इस फिल्म में पहले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लिया गया था, लेकिन उनकी मौत के बाद इस फिल्म के लिए आयुष्मान को साइन किया गया।
सुनने में आया है कि केदारनाथ की सफलता के बाद अभिषेक कपूर अपने फेवरेट हीरो सुशांत के साथ एक बार फिर काम करना चाहते थे। अभिषेक ने सुशांत के साथ मिलकर फिल्म की कहानी डिस्कस भी की थी और कहानी सुनने के बाद सुशांत ने भी इसमें काम करने की खुशी जाहिर की थी। लेकिन अचानक हुई एक्टर की मौत ने अभिषेक कपूर का सुशांत के साथ हिट की हैट्रिक बनाने का सपना तोड़ दिया। ऐसे में फिर यह फिल्म आयुष्मान के पास चली गई।