Photo: Twitter
Photo: Twitter

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। उनका निधन आज सुबह यानी 2 सितंबर को सुबह 9.25 मिनट पर निधन हुआ। ख़बरों के मुताबित उन्हें  कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। इससे पहले खबरों के मुताबिक उन्हें रात को सोते समय कुछ दवा खाई थी और वह सोने चले गए सुबह जब वह नहीं उठे तो परिवार और घर में मौजूद सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में उनके फैंस और चाहने वालो को एक बड़ा सदमा लगा है। लोग लगातार उन्हें ट्वीटर पर श्रद्धांजलि दे रहे है। ऐसे में कई सेलेब्स ने भी उनके अचानक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

    सिद्धार्थ ने टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें इस धारावाहिक से खासी पहचान नहीं मिली।

    इसके बाद उन्होंने कलर्स टेलीविजन के शो ‘बालिका वधू’ में सिव का किरदार मिला। इस धारावाहिक से सिद्धार्थ ने पहचान बनाई।

    आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग नहीं करना चाहते थे। सिद्धार्थ हमेशा की रुचि हमेशा से ही बिजनेस में थी। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। सिद्धार्थ ने एक बार बताया था कि साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।