स्वतंत्रता दिवस पर सलमान ने इस खास अंदाज में फैंस को दी बधाई,  गाया ‘सारे जहां से अच्छा…’

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीड‍िया के जरिए अपने फैंस को बधाई दी हैं। सलमान खान का अंदाज काफी  निराला है। उन्होंने अपनी आवाज में  ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’ गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि, यह वीड‍ियो अतुल अग्न‍िहोत्री के इंस्टाग्राम से शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sare jahan say acha 🇮🇳 #HappyIndependenceDay @beingsalmankhan

A post shared by Atul Agnihotri (@atulreellife) on

सलमान का यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड में है। सलमान ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’ गाने को अपने अंदाज में गाया है। वीड‍ियो के अंत में वे हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए देखे जा सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतुल ने यह वीडियो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें कि , यह पहली बार नहीं है जब सलमान वीडियो शेयर कर अपने फैंस से जुड़ रहे हैं, इससे पहले भी वे होली, दिवाली, गणतंत्र दिवस हो या फिर ईद, सलमान हर बार फैंस के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल लेकर आते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान मुंबई अपने अपार्टमेंट लौट चुके हैं। महबूब स्टूडियो के बाहर कुछ दिनों पहले सलमान को देखा गया था। माना जा रहा है कि, सलमान इन दिनों बिग बॉस 2020 का नया प्रोमो शूट करने में व्यस्त है। बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसे सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस से शूट किया था।