Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जबरदस्त जलवा है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बच्चन परिवार से होने के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब नव्या ने एचटी ब्रंच के कवर पर जगह बनाई है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस मैगजीन के कवर पेज को नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर उनके नाना अमिताभ बच्चन, मामा अभिषेक बच्चन, दोस्त सुहाना खान के साथ और कई लोगों को गर्व महसूस हो रहा है। 

    23 वर्षीय नव्या के साथ कवर पर मल्लिका साहनी, अहिल्या मेहता और प्रज्ञा साबू भी दिखाई दे रही हैं। नव्या ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बात की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘आइए महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं। आइए इन बातचीत को आसान बनाते हैं और समाधानों को और सरल बनाएं। आइए इसके बारे में तब तक बात करते रहें जब तक इससे जुड़ी भ्रांतियां खत्म नहीं हो जाती। आइए महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल के नजरिए को बदलने की दिशा में काम करते रहें क्योंकि हम बस अभी शुरुआत कर रहे हैं।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

    अमिताभ बच्चन से लेकर नव्या की दोस्त सुहाना ने नव्या को ढेर सारी बधाइयां दी हैं। नव्या के इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन ने लाइक करते हुए लिखा- ‘मुझे आप पर गर्व है नव्या। लव यू. वहीं, नव्या की मां श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा- ‘ब्रावो आरा। अपनी प्यारी दोस्त के इस कारनामे से नव्या की दोस्त सुहाना खान भी उनकी फैन बन गईं। सुहाना ने कमेंट किया- शानदार। इनके अलावा शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, महीप कपूर और सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट पर कमेंट किया।

    आपको बता दें नव्या नवेली नंदा का अक्सर जावेदी जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ अफेयर को लेकर चर्चाएं होती हैं। मिजान जाफरी ने हाल ही में ‘डीएनए’ वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में नव्‍या नवेली नंदा संग अपने रिश्‍तों को लेकर चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने ‘खुद के सिर की कसम’ खाकर कहा कि वह सिंगल हैं और अभी किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।