Aamir Khan
Photo - advaitchandan Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मिस्टर परफेक्शनिस्ट (Mr. Perfectionist) आमिर खान (Aamir Khan) इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। उनके चर्चा में  होने का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनका नया लुक है। जी हां, इन दिनों एक्टर को नए लुक में देखा गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इस लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर आमिर खान एक नए लुक में नजर आ रहे हैं।

    ये तस्वीरें आमिर खान के प्रोडक्शन ऑफिस में पूजा करने के दौरान की है। जिसे फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में गौर करने वाली बात आमिर खान का नया लुक है। तस्वीरों में एक्टर नेहरू टोपी लगाए, गले में एक सफेद गमछा लिए कलश पूजा करते नजर आ रहे हैं। उनके बाल, दाढ़ी और मूंछ भी पूरे सफेद दिखाई दे रहे हैं। इस पूजा में उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी ऑफिस में नजर आ रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Advait Chandan (@advaitchandan)

    वो आमिर खान के साथ आरती करती दिखाई दे रही हैं। आमिर खान का ये नया लुक उनके फैंस का सारा ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Advait Chandan (@advaitchandan)

    बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने पिछले साल अपनी शादी को खत्म कर ली थी, लेकिन वो अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। वो दोनों अपने बेटे आजाद का एक साथ मिलकर ख्याल रख रहे हैं।