Hrishikesh Pandey
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) शो (Show) ‘सीआईडी’ (CID) में इंस्पेक्टर सचिन का किरदार निभाने वाले एक्टर हृषिकेश पांडेय को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हृषिकेश पांडेय के साथ मुंबई में एक बस में किसी ने उनके स्लिंग बैग से कैश के साथ-साथ उनके पैनकार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड और जरुरी डाक्यूमेंट्स उड़ा दिए। अभिनेता अपने परिवार क्वे लोगों के साथ मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। जिसके लिए वो एक वातानुकूलित बस में सफर कर हे थे। जब उन्होंने अपने स्लिंग बैग को खोला तो वो दंग रह गए।

    उन्होंने देखा की उनके स्लिंग बैग से कैश, आधार कार्ड, पैनकार्ड, क्रेडिट कार्ड और कुछ जरुरी कागजात गायब है। जिसके बाद वो कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ मलाड पुलिस स्टेशन में भी इस घटना की जानकारी दी। हृषिकेश पांडेय टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताए कि वो कोलाबा में रहते थे, लेकिन मलाड में शिफ्ट होने के बाद वो तारदेव के दर्शनीय स्थलों पर नहीं गए थे। जिसके लिए वो 5 जून को अपने फैमिली के साथ कोलाबा से तारदेव के दर्शनीय स्थलों पर जा रहे थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hrishikesh Pandey (@hrishikesh.11)

    जिसके लिए वो बस से जाने का फैसला किए और वो वातानुकूलित बस में सफर करने लगे लगभग 6:30 बजे वो बस में चढ़े थे और जब वो बस से उतरे तो उनके स्लिंग बैग से कैश के साथ-साथ पैनकार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके कार के पेपर गायब थे। जिसके बाद वो तुरंत कोलाबा पुलिस स्टेशन और मलाड पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सिर्फ अपने डाक्यूमेंट्स की चिंता क्योंकि, लोग इसका गलत इस्तेमाल कर सकते है। उन्होंने यह उम्मीद जताई है कि उन्हें उनके डाक्यूमेंट्स वापस मिल जाएंगे। हृषिकेश पांडेय ने यह भी कहा कि यह उनके साथ एक बड़ा मजाक बना है। क्योंकि, वो ‘सीआईडी’ शो में एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते है। जिसमें लोग उनके पास अपनी परेशानियां लेकर आते है और आज उनके साथ ऐसी घटना हो गई।