
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी सीरियल 'चंद्रकांता' से पॉपुलर हुई थी। इसके बाद यह दोनों ‘नच बलिए’ और 'बिग बॉस 13' नजर आई थी।
- मधुरिमा-विशाल की जोड़ी फिर एक साथ
- एक बार फिर से फैन्स को करेंगी दीवाना
टीवी इंडस्ट्री में आपने देखा होगा कि मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) का रिश्ता काफी अलग है। कभी यह दोनों लड़ाई करते हैं तो कभी एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते हैं। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि मधुरिमा और विशाल के इस रिश्ते में इमोशंस, ड्रामा और मस्ती जैसे फेवर नजर आते हैं। टीवी की ये झगड़ालू जोड़ी बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगी। खबर के अनुसार, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह फिर से एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इस खबर को पढ़ने के बाद अगर आपको ऐसा लग रहा है कि इन दोनों का पॅचअप हो गया है तो ऐसा बिलकुल नहीं है।
मधुरिमा और विशाल की जोड़ी सिर्फ और सिर्फ काम को लेकर एक दूसरे के साथ आई है। मालूम हो कि मधुरिमा के भाई श्रीकांत एक म्यूजिक वीडियो का निर्देशन कर रहे हैं जिसका नाम ‘ख्वाबीदा’ (Khwabeeda) है। इस म्यूजिक वीडियो के लिए टीवी की यह जोड़ी साथ आई है। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अदाकारा ने कहा, ‘हम दोनों का नाता शायद पिछले जन्म का है इसलिए हम साथ आए हैं। मेरा भाई श्रीकांत पिछले एक डेढ़ साल से इस गाने पर मेहनत कर रहा है और हम दोनों को कास्ट करना चाहता है। श्रीकांत ने हम दोनों के बीच चल रहे झगड़ों के कारण अपना विचार बदल दिया था लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्होंने विशाल से बात की और इस म्यूजिक वीडियो के लिए राजी किया।‘
विशाल और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए मधुरिमा ने कहा, ‘मैं अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हूं और फिर से मैं इस पर बात नहीं करना चाहती। मैं जब कोई काम करती हूं तो मैं सिर्फ काम पर ध्यान देती हूं। बाकी चीजों के बारे में नहीं सोचती।‘
View this post on Instagram
बता दें, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी सीरियल ‘चंद्रकांता’ से पॉपुलर हुई थी। इसके बाद यह दोनों ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे। ‘बिग बॉस’ में तो मधुरिमा और विशाल का झगड़ा फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया था।