bollywood-movies-box-office-collection-2020-report-coronavirus-impact-on-film-industry

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 थिएटर में रिलीज होने वाली है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार ने सारे मॉल और सिनेमा हॉल भी बंद कर दिए है। इस वजह से मनोरंजन इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है। कुछ फ़िल्मो की शूटिंग रुक गयी है तो कुछ फ़िल्मो की रिलीज डेट आगे कर दी गयी है। वही, इस नुकसान के चलते कई फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्मों को  OTT प्लेटफॉर्म  पर रिलीज करने का फैसला लिया है। लेकिन, अब इसी बीच एक खुशख़बरी सामने आई है। 

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 थिएटर में रिलीज होने वाली है। INOX Leisure Limited ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। INOX ने ट्वीट करते हुए बताया, “अपने कैलेंडर्स पर मार्क कर लें। हम रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को इस दिवाली   और कबीर खान की फिल्म 83 को इस क्रिस्मस पर थिएटर रिलीज करने जा रहे हैं।”

मालूम हो कि यह दोनों फिल्म मार्च और अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोनावायरस के चलते देश में लॉकडाउन लागू हो गया। भारत सरकार ने इस महामारी से बचने के लिए भीड़ जमा होने वाली जगह बंद कर दी है। इसके चलते सिनेमा हॉल भी बंद हो गए है। 

बात करे फिल्म सूर्यवंशी की तो यह फिल्म रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। बता दे कि यह फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले है।इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चूका है। तभी से फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।  

वहीं फिल्म 83 को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली है।