Navya Naveli Nanda Pictures
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन (Granddaughter) नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) इन दिनों अपना वेकेशन मनाने जापान गई है। वहां वो खूब एन्जॉय कर रही है। नव्या नवेली नंदा अपने इस एन्जॉयमेंट की तस्वीरें को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। नव्या नवेली नंदा की ये तस्वीरें क्योटो की है। तस्वीरों में नव्या नवेली नंदा ब्लू कलर का टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही है साथ ही वो अपने सिर पर सुगेगासा टोपी भी लगाए दिखाई दे रही है।

    वो जापान में जापान की संस्कृति में ढल गई है। वो वहां जैपनीज फूड का भी लुफ्त उठा रही है। नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है। जिसके एक तस्वीर में वो नीचे सिर झुकाए मुस्कुराती नजर आ रही है, दूसरी तस्वीर में जैपनीज डिश की है। वहीं एक अन्य तस्वीर में नव्या नवेली नंदा बोट में डिश का लुफ्त उठाती दिखाई दी। जो बोट में ही पकाया जा रहा है। नव्या नवेली नंदा ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘क्योटो में एक रविवार’ उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

    ये तस्वीरें प्रशंसकों के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी अच्छी लग रही है। उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक 27 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है।