Shah Rukh Khan aryan khan
File Pic

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान जेल से घर वापस आ चुके हैं। उन्हें 3 अक्टूबर को मुंबई के क्रूज पर रेव पार्टी करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने गिरफ्तार किया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा था। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन मुंबई की ऑर्थर जेल (Arthur Road Jail) में बंद थे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर अपने  घर वापस आ चुके हैं। 

    ऐसे में अब हाल फेसबुक पर आर्यन खान की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर वायरल हो रही थी। लोगों ने इन तस्वीरों को काफी शेयर कर रहे थे। लेकिन अजीब बात ये हैं कि आर्यन फेसबुक पर नहीं हैं। उनका फेसबुक पर कोई अकाउंट नहीं हैं। ऐसे में यह सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है की आखिर कौन इस फेसबुक को चला रहा था। दरअसल बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार फेसबुक पर आर्यन खान के नाम से एक फेक अकाउंट चल रहा है जिस पर आर्यन की निजी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तक की इस फेक अकाउंट पर आर्यन को सपोर्ट करने की भी अपील की है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि शख्स के पास आर्यन की निजी तस्वीरें कहा से आ रही हैं।

    गौरतलब है कि NCB को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी। उसके बाद जब NCB ने वह छापेमारी की तो उस दौरान पार्टी से चरस बरामद हुआ था। आर्यन के पास ड्रग्स तो बरामद नहीं हुई था। लेकिन उनके दोस्त और अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है। NCB ने आर्यन खान के अलावा 7 और लोगों को भी हिरासत में लिया था। आर्यन लगभग 25 दिन जेल में थे। आर्यन के साथ ही उनके साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।