एआर रहमान
एआर रहमान

Loading

नई दिल्ली: देश-दुनिया में अपने म्यूजिक (Music) का जादू चलाने वाले एआर रहमान (A.R. Rahman) कमाल के म्यूजिक कंपोजिशन (Music Composition) और सिंगिंग टैलेंट (Singing Talent) के लिए जाने जाते हैं। अपने हर म्यूजिक कंपोजिशन (Music Composition) से एआर रहमान (A.R. Rahman) फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। आज 6 जून को उसी सुरों के जादूगर यानी ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) का 57वां जन्मदिन हैं। 

सुरों के बेताज बादशाह एआर रहमान ने अपनी काबिलियत से न सिर्फ एक अलग पहचान बनाई, बल्कि दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल की है। रहमान के गाने पूरी दुनिया में सुने जाते हैं। रहमान का नाम फिल्मों में बेहतरीन संगीत की गारंटी मानी जाती है। 

6 बार नेशनल अवॉर्ड और दो ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके रहमान ने ऐसे तमाम गाने बनाये हैं, जिनकी बीट्स आज भी थिरकने को मजबूर कर देती है। आज उनके जन्मदिन पर गुनगुनाते हैं उनके कुछ शानदार गीत। 

छोटी सी आशा- रोजा

साल 1992 में रिलीज हुआ यह गाना रोमांटिक थ्रिलर फिल्म रोजा से है। एआर रहमान ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। यह गाना फिल्म की नायिका मधु पर फिल्माया गया है। इस गाने को मिनमिनी ने आवाज दी है। 

 

जय हो- स्लमडॉग मिलियनर

ब्रिटिश फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर रहमान के करियर की बुलंदी है। इस फिल्म के जय हो गाने के लिए उन्होंने दो ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे। गुलजार के बोलों को खुद रहमान, सुखविंदर सिंह, तन्वी, महालक्ष्मी अय्यर और विजय प्रकाश ने आवाज दी थी।

 

एक हो गये हम और तुम- बॉम्बे

यह गाना बॉम्बे फिल्म का है, जो 1995 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस गाने को अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था। साथ ही सोनाली बेंद्रे भी इस गाने में स्पेशल एपीयरेंस के तौर पर फीचर हुई हैं। यह एल्बम द गार्जियन की 1000 Albums to Hear Before You Die में शामिल है।

 

कुन फाया कुन- रॉकस्टार

रहमान के फैंस की रॉकस्टार फेवरिट एल्बम है। इस फिल्म का कुन फाया कुन गीत सूफी मिजाज और मोहित चौहान की बेहतरीन आवाज के लिए जाना जाता है। जावेद अली और रहमान ने भी इस गाने में योगदान दिया था। गाना रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था।

 

छैयां छैयां 

‘दिल से’ फिल्म  में शाह रख खान, मनीषा कोईराला और प्रीति जिंटा ने लीड रोल्स निभाये थे। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म का एक-एक गाना हिट हुआ, मगर ट्रेन की छत पर फिल्माया छैयां छैयां आइकॉनिक माना जाता है। शाह रुख और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माये गये इस गीत को सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने आवाज दी थी।