salman-khan

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को सोमवार को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ और एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी अब पकड़े गए है। मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सागर पाल है। इन दोनों ने ही रविवार (14 अप्रैल) को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी।

बता दें कि, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। बाइक से आए दो हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे।इस घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं खान को लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।7.6 बोर की बंदूक से उनके घर में फायरिंग हुई थी. मामले पर मुंबई पुलिस के सूत्रों की मानें तो फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने इन आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी।



लॉरेंस गैंग ने ली घटना की जिम्मेदारी

वहीं इस सनसनीखेज घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली है। इस ग्रुप के मेंबर अनमोल ने एक पोस्ट शेयरकरते हुए लिखा कि, यह बस फिल्म का ट्रेलर है. आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी का दावा करने वाले फेसबुक पोस्ट का आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता पुर्तगाल का ही पाया गया है।

ऐसे में पुलिस का यह भी मानना है कि, शूटरों ने कुछ दिन पहले मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास रेकी की थी जहां खान रहते हैं। पुलिस यह सत्यापित करने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है कि क्या गोली चलाने वाले उस भीड़ का हिस्सा थे जो 11 अप्रैल को ईद पर खान की एक झलक पाने के लिए वहां एकत्र हुई थी।