Neetu Kapoor Birthday
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज 65 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस इस वक्त लंदन में हैं। जहां उन्हें सरप्राइज विजिट देने बेटा रणबीर (Ranbir Kapoor) और बेटी रिद्धिमा (Riddhima Kapoor Sahni) पहुंचे। उनके साथ में रिद्धिमा के पति भरत साहनी और बेटी समारा साहनी भी रहे। रणबीर और रिद्धिमा ने मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस दौरान नीतू कपूर ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और बाद में फैमिली डिनर का भी आयोजन किया गया था। नीतू कपूर के बर्थडे में आलिया भट्ट नहीं पहुंच पाई। जिसकी कमी सास नीतू कपूर को बहुत खली। इतना ही नहीं नीतू ने इस मौके पर पोती राहा को भी काफी मिस किया। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें नीतू कपूर के साथ बेटा रणबीर, बेटी रिद्धिमा, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा भी दिखाई दे रही हैं। सभी के चेहरे पर क्यूट स्माइल देखी जा सकती है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “खूबसूरत यादगार दिन आलिया भट्ट, राहा (मेरे प्रिय) आपकी बड़ी याद आई।” उनके इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने रेड हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। भरत साहनी ने सास नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

वीडियो में नीतू अपने करीबियों के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद उन्होंने बर्थडे केक काटा खबरों कि माने तो आलिया भट्ट इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रही हैं। जिसके चलते वो बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं पहुंच सकी और राहा भी नहीं गई।