‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे द्वारा सुशांत सिंह का बार-बार नाम लेने पर दर्शकों ने जताई नाराजगी

Loading

मुंबई: अंकिता लोखंडे सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में रंग जमाये हुए हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्तों का शो में कई बार जिक्र किया। जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया, लेकिन अब अंकिता के इस ट्रिक पर रिएक्शन आने लगे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सुशांत के एक फैन ने अंकिता पर यह आरोप लगाया था कि वह खबरों में बने रहने के लिए सुशांत के नाम का इस्तेमाल करती हैं। यूजर ने लिखा, ‘श्वेता सिंह कीर्ति आप अंकिता लोखंडे का सपोर्ट क्यों करती हैं? वह सुशांत और अपने फेक अफेयर का इस्तेमाल अपने पीआर के लिए करती हैं। सच तो यह है कि वही हैं जो इस केस में संभावित शामिल लोगों के साथ पार्टी करती रही हैं।’ एक फैन ने तो अंकिता को सुशांत से ध्यान हटाकर पति पर फोकस करने की सलाह तक दे डाली।

कुछ लोगों को लगता है कि अंकिता सुशांत के नाम से सिंपैथी बटोर रही हैं। एक पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘कितना सिंपैथी कार्ड खेलोगी।’ तो वहीं दूसरे ने कहा, ‘वोट मांगने के लिए अच्छा नाम इस्तेमाल किया है।’ बता दें कि बार-बार शो में सुशांत का नाम लेने पर SSR के फैंस अंकिता पर नाराज हो रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आपको बता दें कि सुशांत और अंकिता लोखंडे की पहली मुलाकात एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों ने अर्चना-मानव का किरदार निभाया था। यहीं से इनका अफेयर शुरू हुआ। करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सुशांत-अंकिता अलग हो गए।