Bharti Singh
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : कॉमेडियन (Comedian) भारती सिंह (Bharti Singh) अपने फैंस को अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और पंचलाइन्स से हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। भारती सिंह शोज के साथ अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। वहीं हाल ही में भारती सिंह ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर कर ऐसा खबर बताई हैं। जिसे सुनकर उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी है।

दरअसल, भारती ने अपने वीडियो में बताया कि वो घर में अपने बेड से नीचे गिर गईं। जिससे उनके कमर में चोट लगी है। यह हादसा उनके साथ तब हुआ जब वो अपने बेड पर बैठकर अपने सिर का मसाज करवा रही थीं साथ ही वो फोन भी चला रही थीं। भारती ने वीडियो में बताया कि उनका ध्यान भटक गया और वो बेड से नीचे गिर गईं।

हालांकि, उस दौरान तो उनकी हंसी छूट पड़ी, लेकिन बाद में उन्हें कमर में दर्द का एहसास हुआ। जिसके बाद वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के साथ हॉस्पिटल गईं। जहां उन्होंने एक्स-रे करवाया। एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि भारती को गंभीर चोट नहीं आई है और वो ठीक हैं, लेकिन डॉक्टर ने भारती को फुल बेड रेस्ट लेने को कहा है।

बता दें कि इन दिनों भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पैरेंट्सहुड एन्जॉय कर रहे हैं। भारती ने 3 अप्रैल, 2022 को बेटे को जन्म दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। हालांकि, भारती अपने लाडले को प्यार से गोला कहकर पुकारती हैं।