विवादों में घिरे CINTAA उपाध्यक्ष दर्शन जरीवाला, दिया इस्तीफा

Loading

मुंबई: ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ के उपाध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य दर्शन जरीवाला पर एक महिला के आरोपों के बाद विवाद पैदा हो गया। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि जरीवाला को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

दरअसल कोलकाता की एक महिला ने जरीवाला पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि वो जरीवाला के साथ प्रेम संबंध में थी और उन्होंने गंधर्व विवाह के माध्यम से एक मंदिर में उससे शादी भी की। लेकिन इसके बाद जरीवाला ने महिला के गर्भवती होने पर उसे अपनाने से इंकार कर दिया।

महिला ने कोलकाता में जरीवाला के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। दर्शन जरीवाला ने महिला के आरोप को बकवास बताते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। बता दें कि दर्शन जरीवाला हिंदी और गुजराती फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिंदी वेब शो में भी अभिनय किया है।