Abhishek Singh Sunny Leone New Song
अभिषेक सिंह और सनी लियोनी की फोटो (Photo Source - Abhishek Singh/X)

Loading

उत्तर प्रदेश/जौनपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले के रहने वाले अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने हाल ही में आईएएस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके कारण वह काफी सुर्खियों में रहे। वहीं अब एक बार फिर अभिषेक सिंह चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अभिषेक सिंह ने एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) के साथ अपना पहला रैप सॉन्ग ‘मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं’ (Meri Party Mein Koi Third Party Nahi) शूट किया है। जिसे खुद अभिषेक ने गाया है। उनका यह गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है।

अभिषेक ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को दशहरा की बधाई भी दी। अभिषेक सिंह ने अपने एक्स अकांउट पर सनी लियोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिषेक सिंह और सनी लियोनी जौनपुर को संबोधित करते हुए दशहरा की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

अभिषेक सिंह का पोस्ट 

अभिषेक सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जौनपुर के मेरे सभी भाइयों, बहनों और बुजुर्गों को। कितना शुभ दिन है! हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया है, जिसे मैंने खुद गाया है.. “मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं” सनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। मेरी प्रिय मित्र और को-स्टार सनी लिओनी मेरे साथ आप सभी को नवरात्रि और दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!! आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।”

कौन हैं अभिषेक सिंह

बता दें कि अभिषेक सिंह का जन्म  22 अगस्ते, 1983 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था। अभिषेक साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रहे है। हाल ही में उन्होंने अपने पद से रिजाइन किया है। साल 2023 में गुजरात चुनाव के दौरान सरकारी गाड़ी के सामने फोटो खिंचवाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर अभिषेक विवादों में आ गए थे। जिसके चलते उन्हेंं सस्पेंड कर दिया गया। अभिषेक के पिता एक आईपीएस ऑफिसर थे।