harman-baweja-got-engaged-to-health-and-wellness-coach-sasha-ramchandani

हरमन (Harman Baweja) ने साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर और निर्माता हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने अपनी हेल्थ कोच साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) के साथ सगाई कर ली है। हरमन (Harman Baweja) ने साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हरमन की बहन रवीना ने सोशल मीडिया पर अपने भाई और भाभी की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।  

रवीना ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है। ‘साशा रामचंदानी का परिवार में स्वागत है।उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है।दोनों को प्यार।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rowena Baweja (@rowenabaweja)

रवीना के अलावा साशा की दोस्त और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी दोनों की तस्वीरें शेयर की है।साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) न्यूट्रिशन हेल्थ कोच है। वह सागरिका घाटगे की बेहद अच्छी दोस्त है। बता दें कि साशा रामचंदानी इंस्टाग्राम पर ‘बेटर बैलेंस सेल्फ’ पेज चलाती हैं।  

मालूम हो कि हरमन (Harman Baweja) ने अपनी पहली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर की थी।लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।इसके बाद हरमन ने ‘विक्ट्री ‘और ‘ढिश्कियाऊं’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।हालांकि, फिल्म ढिश्कियाऊं’ के बाद हरमन किसी फिल्म में नज़र नहीं आये।