Dilip Joshi Metro Ride
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : पॉपुलर टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में ‘जेठालाला’ (Jethalal) की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) घर-घर में अपनी पहचान जेठालाल के रूप में बना चुके हैं। छोटे-छोटे बच्चों के मुंह पर भी उनका नाम रहता है। दिलीप जोशी पिछले 15 साल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अपनी भूमिका से अपने दर्शकों का इंटरटेन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लग्जरी कारों को छोड़कर मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की यात्रा की है।

वो मेट्रो में ट्रेवल करके बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने इस यात्रा की एक तस्वीर और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है साथ ही उन्होंने अपने अनुभव को भी साझा किया है। वीडियो में दिलीप जोशी को मेट्रो में राइड करते हुए देखा जा सकता है। एक्टर ग्रीन कलर के चेक शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वो अपने सिर पर टोपी लगाए हुए है साथ ही उन्होंने अपने मुंह पर मास्क भी पहन रखा है। दिलीप जोशी मेट्रो में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

दिलीप जोशी ने वीडियो शेयर कर लिखा, “आज मुंबई मेट्रो की सवारी के लिए गया, और मैं बस इतना ही कह सकता हूं … बहुत खूब! ऐसा करने वाले सभी लोगों को बधाई, और उन सभी को भी जिनके जीवन पर इस सेवा का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है!” उनके इस पोस्ट को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लाइक कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दिलीप जोशी के इस पोस्ट को अब तक दो लाख 36 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।