शादी से पहले बबीता के साथ टाइम पास कर रहे थे रणधीर कपूर, पिता ने लगाई थी फटकार

Loading

मुंबई: 15 फरवरी 1947 को मुंबई में जन्में बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर 78 साल के हो गए हैं। रणधीर कपूर ने फिल्म ‘श्री 420’ (1955) से बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। रणधीर कपूर की अहम फिल्मों में ‘कल आज और कल’, ‘जवानी दीवानी’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’ और ‘चाचा भतीजा’ शामिल हैं। आइये आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा…

बबीता संग कर रहे थे टाइम पास

कुछ साल पहले जब रणधीर कपूर कपिल शर्मा के शो में आए थे, तब उनसे पूछा गया था कि क्या राज कपूर और कपूर परिवार को बबीता के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता था, तो उन्होंने कहा था, ‘मैं सिर्फ टाइम पास कर रहा हूं। था।’ फिर पापा ने पूछा, ‘क्या तुम शादी करने का प्लान बना रहे हो?’ रणधीर ने कहा कि उन्होंने बबीता से शादी करने की प्लानिंग नहीं बनाई। इस पर पिता राज कपूर ने उन्हें डांटते हुए कहा, ‘क्या तुम दोनों बुढ़ापे में शादी करोगे?’ रणधीर ने यह भी बताया कि बबीता को शादी के लिए मैंने नहीं, बल्कि मेरे पैरेंट्स ने मेरी तरफ से प्रपोज किया था।

लव मैरिज के बाद अलग रहने लगे दोनों

कपूर खानदान के बेटे रणधीर कपूर ने 1971 में अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस बबीता से लव मैरिज की थी। बबीता ने फर्ज, किस्मत, कल आज और कल जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। शादी के बाद कपूर खानदान की तर्ज पर बबीता ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। हालांकि, शादी के बाद दोनों में नहीं बनी और अलग-अलग रहने लगे। लेकिन उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया और बच्चों की परवरिश समेत हर जिम्मेदारी निभा कर एक-दूसरे का साथ दिया।

इसलिए अलग हुए रणधीर और बबीता

एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया था कि बबीता को उनकी कई बातें पसंद नहीं थीं। एक्टर ने आगे बताया कि जब बबीता को पता चला कि मैं बहुत बुरा आदमी हूं, शराब पीता हूं और देर से घर आता हूं तो हमारे बीच अक्सर झगड़े होने लगे। मैं भी उस तरह नहीं जीना चाहता था जैसा वह चाहती थी और वह भी मुझे वैसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी जैसे मैं था, भले ही हमने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद हमने अलग रहने का फैसला किया क्योंकि हमें दो प्यारे बच्चों की देखभाल करनी थी। बबीता ने उन्हें बहुत अच्छे से पाला और जब वे बड़े हुए तो बच्चों ने अपना करियर शानदार ढंग से स्थापित किया।

रिश्ते पर नहीं पड़ा अलग रहने का असर

रणधीर ने आगे कहा था कि बबीता उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। दोनों ने भले ही आपसी सहमति से अलग रहना पसंद किया, लेकिन वे एक-दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। रणधीर और बबीता को सभी पारिवारिक समारोहों जैसे शादियों, फॅमिली डिनर आदि में एक साथ देखा जाता है। रणधीर ने कहा कि भले ही वे दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है।

रणधीर कपूर ने फिल्मों से बनाई दूरी

रणधीर कपूर ने अपने करियर में 1971-1987 तक मुख्य भूमिका के तौर पर कुल 34 फिल्मों में काम किया। उस दौर में वो बॉलीवुड के तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता थे। 1972 में रणधीर ने लगातार तीन फिल्में सुपरहिट दी थी, लेकिन साल 1985 के दौरान उनका करियर डगमगाने लगा था, इसके बाद उन्होंने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया इसके बाद 2003 में ‘अरमान’ में, 2010 में ‘हाउसफुल’, 2012 में  ‘हाउसफुल-2’, 2013 में ‘रमैया वस्तावैया’ में नजर आए थे।