Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा की स्काइडाइविंग करते हुए फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 23 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है। एक्ट्रेस अपने बर्थडे के मौके पर दुबई वेकेशन (Dubai Vacation) पर गई थीं। जहां उन्होंने स्काइडाइविंग किया। जिसकी अनसीन वीडियो को उन्होंने अब अपने फैंस के साथ शेयर किया है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने स्काइडाइविंग (Sky Diving) का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो एन्जॉयमेंट के साथ आसमान से छलांग लगाती दिखाई दे रही हैं।

एक्ट्रेस इस मोमेंट से काफी खुश दिखाई दे रही हैं। मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “48 में जोरदार छलांग लगाई! मेरे जन्मदिन पर स्काइडाइविंग पागलपन था! मुक्त-पतन की अनुभूति अवर्णनीय है। यहां जीवन को किनारे पर जीना है और यह एक ऐसा अनुभव है जिसने मुझे हमेशा रोमांच का पीछा करने और असाधारण को अपनाने की याद दिलाई है।” एक्ट्रेस के इस वीडियो पर इस वक्त फैंस और सेलेब्स के लाइक्स और कमेंट्स का तांता लगा हुआ है। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा का मराठी लुक 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना मराठी लुक वाला वीडियो शेयर की थीं। जिसमें वो मराठी आउटफिट के साथ गले में नेकपीस, हाथों में लाल चूड़ियां, माथे पर चांद बिंदी, कानों में झुमके, नाक में नथिया, बालों में गजरा और पैरों में पायल पहने नजर आई थीं। 

‘झलक दिखला जा 11’ को जज करती आएंगी नजर 

बात करें मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस जल्द ही पॉपुलर सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में अरशद वारसी और फराह खान के साथ जज की कुर्सी संभालती नजर आएंगी। ‘झलक दिखला जा 11’ का प्रीमियर 11 नवंबर, 2023 से शनिवार और रविवार को रात 09:30 बजे सोनी टीवी पर होगा।