
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस वक्त मुंबई में अपने घर पर गणेश उत्सव मना रही हैं। उन्होंने हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी 2023 (Ganesh Chaturthi 2023) पर अपने घर पर बप्पा को स्थापित की हैं। जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने लंबे समय बाद एक बार फिर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वापसी की है। उन्होंने अपने अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है।
राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो गणेश चतुर्थी पर उनके घर में हुए गणेश स्थापना की है। जिसमें राज कुंद्रा भगवान गणपति की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जय श्री गणेश वह वापस आ गया है! शुभचिंतकों आपका प्यार मुझे मजबूत बनाता है, नफरत करने वालों आपका प्यार मुझे अजेय बनाता है! कर्म कुशल है मैं तो बस धैर्य रख रहा हूं। गणपति बप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।” राज कुंद्रा के इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी ने रिएक्ट करते हुए लिखा, “सदैव धन्य और सुरक्षित रहें।” वहीं शमिता शेट्टी ने लिखा, “लव यू जीजू।” साथ ही एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
— Raj Kundra (@onlyrajkundra) September 20, 2023
2021 में इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए थे सभी पोस्ट
बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में जुलाई 2021 में जेल जाना पड़ा था। 63 दिन तक आर्थर रोड जेल में रखने के बाद 21 सितंबर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। राज कुंद्रा ने 2021 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर वापस लौट आए हैं। फिलहाल, राज कुंद्रा इस वक्त बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुखी’ में नजर आएंगी। सोनल जोशी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिल्पा के अलावा कुशा कपिला, अमित साध, चैतन्य चौधरी, दिलनाज ईरानी और पवलीन गुजराल भी नजर आएंगी। फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।