रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में श्वेता तिवारी की एंट्री, अजय देवगन के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

Loading

मुंबई: रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ यानी कॉप यूनिवर्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और रणवीर सिंह साथ नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे, जिसमें तीनों की भिड़ंत आम विलेन जैकी श्रॉफ से होगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

 हाल ही में इस फिल्म में श्वेता तिवारी की भी एंट्री हुई है। हाल ही में श्वेता तिवारी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। सोमवार को श्वेता ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे थे। इन तस्वीरों के कैप्शन में श्वेता रोहित के आमगी प्रोजेक्ट में काम करने का इशारा करती नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता अब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर खान भी फिल्म का हिस्सा होंगी और वह फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी पहले भी रोहित शेट्टी के साथ काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने अपने जज्बे से होस्ट को इम्प्रेस किया था। इसके अलावा श्वेता, रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का भी हिस्सा हैं।