Shikhar Dhawan
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : मशहूर (Famous) क्रिकेटर (Cricketer) शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने पिछले साल ही बॉलीवुड फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (Double XL) से एक्टिंग डेब्यू किया है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की स्टारर फिल्म ‘Double XL’ में शिखर धवन का कैमियो रोल था। वहीं इन दिनों यह खबर बड़ी तेजी से चल रही है कि अब शिखर धवन जल्द ही टीवी डेब्यू करने वाले हैं। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही धारावाहिक शो ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में नजर आ सकते हैं।

इस खबर को हवा तब मिली जब शो ‘कुंडली भाग्य’ की एक्ट्रेस अंजुम फकीह (Anjum Fakih) ने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में उनके साथ शो के एक्टर अभिषेक कपूर भी नजर आए। तस्वीरों में क्रिकेटर पुलिस की वर्दी में दिखाई दिए।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjum Fakih (@nzoomfakih)

जिसके बाद से ही इस खबर ने जोर पकड़ लिया कि शिखर धवन शो ‘कुंडली भाग्य’ में कॉप की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस बात को शो के टीम से कंफर्म किया तो सारा माजरा ही साफ हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया को अंजुम फकीह और अभिषेक कपूर ने बताया कि अंजुम फकीह द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिखर धवन के साथ शेयर की गई तस्वीरें ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) के सेट की है, जो एक हफ्ते पहले शेयर की गई थी, लेकिन शिखर धवन ‘कुंडली भाग्य’ में नजर आने वाले हैं। ये अफवाहें कहां से शुरू हुई ये उन्हें नहीं मालूम।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjum Fakih (@nzoomfakih)

अंजुम फकीह और अभिषेक कपूर ने यह कंफर्म किया कि इंटरनेट पर चल रही ये खबरें महज एक अफवाह है। शिखर धवन ‘कुंडली भाग्य’ के हिस्सा नहीं हैं। अभिषेक कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि वो अपने शो की शूटिंग के लिए स्टूडियो में थे। उसी दौरान शिखर धवन अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट के सिलसिले में वहां आए थे। जहां हमने उनके साथ बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाई। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

गौरतलब है कि क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो पुलिस के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वो आंखों पर स्टाइलिश चश्मा लगाए बदमाशों को सबक सिखाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आली रे आली! आटा तुझी बारी आली! जल्द आ रहा हूं कुछ नया लेकर।” हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि शिखर धवन किस प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।