Amit Bhatt Health Update
Photo - amitbhatt9507 Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में चंपक चाचा (Champak Chacha) का रोल प्ले करने वाले एक्टर अमित भट्ट (Amit Bhatt) को लेकर दो दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि वो शो के शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। सेट पर गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें फुल बेड रेस्ट करने की सलाह दिया है। वहीं शो के मेकर्स ने भी उन्हें आराम करने के लिए कहा है।

    अमित भट्ट इस वक्त शूटिंग से ब्रेक लेकर घर पर आराम कर रहे हैं। मेकर्स और शो के एक्टर्स उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं इस खबर से उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। वो भी उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं अब अमित भट्ट ने खुद अपने सेहत का हाल बताया है साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्हें ये चोट कैसे लगी। फिलहाल, अब अमित भट्ट बिल्कुल ठीक हैं और वो अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amit Bhatt (@amitbhatt9507)

    अमित भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं और फिट हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि दो दिन से सोशल मीडिया पर और मीडिया में यह खबरें चल रहीं हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चंपक चाचा यानी अमित भट्ट का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ भी उनके साथ नहीं हुआ था। उन्हें बहुत मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि शो की शूटिंग में एक सीन था।

    जिसमें शो के सोढ़ी के जीप का टायर उनके हाथ से छूट गया था और वो जाकर एक रिक्शे से टकरा गया। जहां से टायर रिबाउंस हुआ और उनके घुटने पर आकर लगा। जिसकी वजह से उन्हें मामूली चोट आई है। डॉक्टर ने उन्हें 10-12 दिनों के लिए आराम करने को कहा है। वो इस वक्त अपने शूटिंग को और अपनी टीम को खूब मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्द ही शूट पर वापस लौटेंगे और उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों के प्रार्थनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा है। बता दें कि उनका ये वीडियो उनके फैंस के लिए बेहद राहत की बात होगी।