Dance Deewane Juniors
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) लोकप्रिय चैनल (Channel) कलर्स (Colors) बहुत जल्द अपने आगामी (Upcoming) डांस शो (Dance Show) ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ (Dance Deewane Juniors) में ऐसे नन्हें उस्तादों की टोली लेकर आ रहा है। जिनके हुनर को देखकर दर्शकों की सांसे रूक जाएंगी। ये छोटे उस्ताद अपने डांस से लोगों को अपनी ओर खींचते नजर आएंगे। इस शो का प्रसारण 23 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इस शो में चार से 14 साल के नन्हे जूनियर्स हिस्सा लेकर अपने डांस का टैलेंट दिखाते नजर आएंगे।

    शो में सोलो के साथ डुओ और ग्रुप परफार्मेस भी देखने को मिलेगा। मुंबई में इस शो के प्रमोशन के दौरान जूनियर्स कलाकारों ने अपने परफॉर्मेंस का ऐसा तड़का लगाया जिसे देखने के बाद जज के साथ वहां उपस्थित अन्य लोगों के होश उड़ गए। इस शो को फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर, डांसिंग सेंस नोरा फतेही के साथ-साथ फेमस कोरियाग्राफर मर्जी पेस्तोनजी जज करते दिखाई देंगे। वहीं करण कुंद्रा इस शो को होस्ट करेंगे। वहीं हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने करण कुंद्रा ने प्रतिभागी जूनियर्स की खूब तारीफ की।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वहीं मर्जी पेस्तोनजी और करण कुंद्रा एक दुसरे की खिंचाई करते नजर आए। नीतू कपूर भी इस शो को जज करने के लिए बहुत उत्साहित है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    शो के प्रोमो में आदित्य विनोद पाटिल और अंशिका धारा, एबीसीडी लिट्ल एंजल्स, उर्वा और अस्का, गीत कौर बग्गा अपने हुनर से मंच पर कोहराम मचाते दिखाई दिए। गीत कौर बग्गा को छोटी नोरा बनना बेहद पसंद है। वही उसके गाने की तारीफ नीतू कपूर और नोरा फतेही ने किया।