‘चलो बुलावा आया है’ से लेकर ‘ओ शेरोंवाली’ तक, इन सुपरहिट बॉलीवुड गानों के साथ करें नवरात्रि की शुरुआत

    Loading

    मुंबई: आज से शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) की शुरुआत हुई है। पूरे देश में इस समय  भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आम से लेकर खास तक देवी के नौ रूपों की पूजा अर्चना कर रहा है। इस त्योहार के मौके पर फिल्म मेकर्स अपनी मूवीज रिलीज करने के लिए बेताब होते है। बात अगर हिंदी फिल्मों की करें तो, कई फिल्मों में मेकर्स ने नवरात्रि का त्योहार शानदार तरीके से दिखाया गया है। और तो और मां के अलग-अलग नौ रूपों पर भी कई गाने बने हैं। नवरात्रि के खास मौके पर हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही गाने- 

    1. चलो बुलावा आया है: यह गाना शबाना आजमी और राजेश खन्ना की फिल्म अवतार (1983) का है। यह गाना आज भी भक्तों के बीच लोकप्रिय है।

     

    2. मां शेरावालिया तेरा शेर आ गया : फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996) का यह गाना अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्माया आया है। नवरात्र में ये गीत अधिकतर देवी भक्तों के घर बजता हुआ सुनाई देता है।

     

    3. मां मेरी मां से मिला दे मुझे: फिल्म मर्द (1985) के इस गाने में ‘महनायक’ अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। 

     

    4. ओ शेरोंवाली: फिल्म सुहाग (1979) फिल्म का यह गाना भी लोगों के बीच खास पॉपुलर है। इस गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा दिखाई दे रहे हैं। 

     

    5. जय अंबे जगदंबे मां तेरे दम से है दुनिया: यह गाना फिल्म क्रांतिवीर (1994) का है, जिसे नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया पर फिल्माया गया है। 

     

     

    6. मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की: फिल्म जय संतोषी मां (1975) का है, जोकि सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म के डायरेक्टर विजय शर्मा ने निर्देशित किया था।