‘हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’ तक, इन बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर संजय लीला भंसाली ने जीता दर्शकों का दिल

    Loading

    मुंबई: लंबे सालों से हमारा मनोरंजन कर रहे फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Filmmaker Sanjay Leela Bhansali) आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था।  भंसाली की फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। शानदार सिनेमैटोग्राफी, खूबसूरत और महंगे सेट डिजाइन और बेहतरीन निर्देशन संजय लीला भंसाली  की फिल्मों की ये खासियत है। उन्होंने अपने करियर में हिंदी फिल्कम इंडस्ईट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी कुछ महंगी और सुपरहिट फिल्मों पर- 

    bi

    पद्मावती

     

    संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘पद्मावत’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

    देवदास

     

    संजय लीला भंसाली की प्रतिष्ठित फिल्म ‘देवदास’ में सुपरस्टार शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी।

    हम दिल दे चुके सनम

     

    हम दिल दे चुके सनम, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय देवगन और सलमान खान थे, वर्ष 1999 में रिलीज़ हुई थी।

    बाजीराव मस्तानी

     

    संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया था। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

    रामलीला

     

    साल 2013 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की ‘रामलीला’ में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे।