कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के अभिनेताओं ने कही ये बात

    Loading

    मुंबई: टॉलीवूड अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का 29 अक्टूबर 2021 में निधन हो गया है। उनका सुबह जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। पुनीत को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद कुछ ही देर में उनकी मौत की खबर सामने आई। इस बात की पुष्टि क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने की थी। 

    पुनीत राजकुमार के निधन के बाद पूरा टॉलीवूड इंस्डस्ट्री को एक बड़ा जठका लगा है। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। 

    सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने लिखा- पुनीत राजकुमार के निधन की दुखद खबर से स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। सबसे विनम्र लोगों में से एक जिनसे मैं मिला और उनसे बातचीत की। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरा हार्दिक संवेदना।’

    क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने लिखा- पुनीत राजकुमार के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। स्नेही और विनम्र, उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा आघात है। उनकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो। शांति।

    वहीं सोनू सूद (Sonu Sood) ने लिखा, ‘दिल टूट गया. तुम हमेशा याद आओगे भाई। 

    इसी तरह सेलेब्स ने ट्वीट करके पुनीत के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।