बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी के बाद काम पर लौटीं करिश्मा तन्ना, पोस्ट जारी कर फैंस को दी जानकारी

    Loading

    मुंबई: टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) इन दिनों अपने पति वरुण बंगेरा (Varun Bangera) के साथ अपनी अपनी न्यू मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने 5 फरवरी को मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। इनकी शादी में परिवार और दोस्तों के अलावा टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए थे। करिश्मा ने हल्दी और शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। ऐसे में पति के साथ हनीमून पर जाने से पहले करिश्मा ने काम पर वापसी की हैं। अदाकारा ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी हैं। 

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर करिश्मा तन्ना ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘बैक टू वर्क’ फोटो में आप देख सकते है कि अभिनेत्री के हाथ में कागजों का एक गुच्छा है और इसे वह पढ़ रही है। शायद यह स्क्रिप्ट हो सकती है। हालांकि फोटो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। 

    करिश्मा तन्ना की बात करें तो, करिश्मा को आखिरी बार वेब शो बुलेट्स में नजर आई थी, जो साल 2021 में रिलीज़ हुई थी। इस वेब शो में अभिनेत्री, सनी लियोन, विवेक वासवानी और दीपक तिजोरी के साथ दिखाई दी थी। इसके अलावा करिश्मा, रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में दिखाई दी थी। वह इस सीजन की विजेता थी।