Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) अपना नया सीजन लेकर आ गया है। अब एक बार फिर से फैंस के फेवरेट सेलेब्स खतरों से खेलते नजर आने वाले हैं। इस दिनों सभी स्टार शो के लिए केपटाउन शहर में हैं। स्टार्स भी फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और अपडेट कर रहे हैं। जिसके बाद से फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है। 

    वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अपनी वैनिटी वैन में जाने के लिए एक कार से उतरती हैं। हालांकि गाड़ी से उतरते ही सामने एक गाय खड़ी होती है जिसे देखकर निक्की चौंक जाती हैं। निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) सामने खड़े शख्स से पूछती हैं कि ये बैल है या गाय है? निक्की पूछती हैं कि ये मारेगी क्या?

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    निक्की सामने खड़े शख्स से पूछती हैं कि इसको हाथ लगा सकते हैं क्या? लेकिन फिर अचानक कुछ सोचकर वो कहती हैं कि लेकिन भरोसा नहीं है। भरोसा नहीं कर सकते हैं इसका। निक्की (Nikki Tamboli) सुरक्षित रहने के लिहाज से पूछती हैं कि पहले वैनिटी का दरवाजा खोल दीजिए उसके बाद वह वहां से निकलेंगी। निक्की (Nikki Tamboli) पूछती हैं कि ये कहीं भागेगी तो नहीं मेरे पीछे? दूर खड़ी मासूम सी गाय को देखकर निक्की तंबोली का ये डर काफी कुछ साबित करता है कि वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में कैसा परफॉर्म कर सकती हैं। खबरों की मानें तो इस बार शो अपनी तय समय सीमा से पहले की खत्म हो जाएगा। अब कहा जा रहा है कि दुनियाभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पहले की योजना में बदलाव किया गया है और पूरे क्रू को जल्द से जल्द भारत वापस आने के लिए कह दिया गया है।