
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की एक तस्वीर (Photo) बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें अभिनेता हॉस्पिटल के बेड पर लेटे नजर आ रहे है। जिसका सच ये है कि वो वास्तव में बीमार है। मिथुन दादा को किडनी स्टोन के चलते उन्हें बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
जिसके सर्जरी के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वो बिल्कुल ठीक है। उनके इस खबर को सुनते ही उनके फैंस काफी परेशान हो उठे थे और वो उनके जल्दी ठीक होने की कामना करने लगे। प्रशंसक उनके सेहत को लेकर काफी चिंतित है। हालांकि, अब वो बिल्कुल स्वस्थ है। उनकी सर्जरी सफल रही।
Get well soon Mithun Da ❤️
তোমার দ্রুত আরোগ্য কামনা করি মিঠুন দা ❤️ pic.twitter.com/yM5N24mxFf— Dr. Anupam Hazra 🇮🇳 (@tweetanupam) April 30, 2022
वहीं डॉ अनुपम हाजरा ने अपने ट्विटर के जरिए उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे है।