मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस को अपने नाम कर लिया है। फिल्म दिनों-दिन तगड़ी कमाई के साथ आगे बढ़ती जा रही। इसी खुशी में फिल्म के मेकर्स और सनी देओल ने शनिवार को मुंबई में फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी रखी थी। जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर पार्टी में रंग जमा दिया।
इस सक्सेस पार्टी में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी का विडियो और फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ANI ने भी अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी का विडियो शेयर किया है। बता दें कि फिल्म के सक्सेस पार्टी में सनी देओल के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
#WATCH | Mumbai: Actor Shah Rukh Khan and his wife Gauri Khan attend Gadar 2 success party (02/09) pic.twitter.com/G8qqwxDPXO
— ANI (@ANI) September 3, 2023
पार्टी में सनी देओल अपने छोटे भाई बॉबी के साथ जमकर पोज देते नजर आए। वहीं इस सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान भी अपनी पुरानी दुश्मनी को भुलाकर अपनी वाइफ गौरी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सनी देओल को गले भी लगाया और दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे नजर आए।
#WATCH | Mumbai: Actors Salman Khan and Kartik Aaryan attend success party of Gadar 2 (02/09) pic.twitter.com/Zw4zlH4XxK
— ANI (@ANI) September 3, 2023
#WATCH | Mumbai: Actor Aamir Khan attends the success party of the movie Gadar 2 (02/09) pic.twitter.com/WEeZHeeFl8
— ANI (@ANI) September 3, 2023
‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में आमिर खान, कार्तिक आर्यन, संजय दत्त, सुनी शेट्टी, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, अजय देवगन, काजोल, अनिल कपूर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान जैसे कई स्टार्स नजर आए। इस पार्टी में फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा, एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।